मिट्टी का घड़ा और घड़े का पानी

मिट्टी का घड़ा और घड़े का पानी

गर्मियों में घड़े का ठंडा पानी न सिर्फ हमारे गले को तर करता है बल्कि पानी की प्यास को भी बुझाता है।इसे हमारी सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है।
माना जाता है कि… 
फ्रिज का ठंडा पानी भले ही हमारे गले को ठंडक देता हो पर इसे सेहत लिए अच्छा नहीं माना जाता। प्राकृतिक चिकित्सा में माना गया है कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से हमारी आंतों में सिकुड़न से अपच व कब्ज जैसी कई तरह की शारीरिक दिक्कतें पैदा हो सकती है। यही नहीं, फ्रिज के पानी का तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण कई अन्य तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
घड़े का पानी…
घड़े के छोटे-छोटे छिद्रों से वाष्पीकरण से पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। मिट्टी स्वयं पोषक तत्वों का खजाना है। यही कारण है कि, घड़े का पानी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह त्वचा एवं पेट की कई समस्याओं से भी निजात दिलाता है। मिट्टी में सूजन-रोधी गुण पाया जाता है जिसके कारण इस पानी के सेवन से शरीर में सूजन जैसी समस्याएं नहीं होती। यह हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है। घड़े का पानी प्रतिरोध क्षमता भी बढ़ाती है। इन गर्मियों में मिट्टी का घड़ा लाएं ,सेहत के साथ प्यास बुझायें।
Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *