हमारे बारे में
नमस्ते! मैं श्वे श्वेताम्बरा। सौंदर्य विज्ञान, पाक-कला और ब्लॉगिंग में विशेष रुचि रखने वाली एक गृहणी।
हम अपना जीवन जाने-अनजाने ढेरो सारी परम्पराओं, रीति-रिवाजों, मान्यताओं आदि के साथ जीते हैं, जो हमारी जीवन शैली का आधार बनती है। यह हमारे जीवन का वो हिस्सा है जो हमारी पहचान को आकार देती है। जब हम पुरानी परम्पराओं, रीति-रिवाजों, मान्यताओं और लोक मान्यताओं आदि को समझते हैं, तो हम सिर्फ अतीत को नहीं जानते, बल्कि उस एक गहरे अर्थ और सीख वाली विरासत को भी संभालते हैं जो हमें जड़ों से जोड़ती है। आज के इस तेज़ भागती दुनिया में, यह बेहद ज़रूरी लगता है कि हम अपनी सांस्कृतिक पहचान को संजो कर रखें। इसी क्रम में हमारी दादी-नानी के जमाने से चली आ रही हमारी देशज संस्कृति की खान-पान, परम्परायें, मान्यतायें, रीति-रिवाज, तीज-त्योहार आदि जिनके संग हम पले-बढ़े, को जानने, समझने और साझा करने का एक छोटा सा प्रयास है यह ब्लॉग ।
